कुश समाज कल्याण बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष बने प्रभु दयाल कुशवाह, कार्यकर्ताओं में खुशी

0

कुश समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने प्रभु दयाल कुशवाह, कार्यकर्ताओं में खुशी

Ad 1

सागर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रदेश मंत्री को मध्यप्रदेश कुश समाज कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सागर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में हर्ष का माहौल है।

उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई दी और उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रभु दयाल कुशवाह लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहकर समाज और पार्टी के लिए कार्य करते आए हैं। उनकी नियुक्ति से कुश समाज के उत्थान और कल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर कुशवाह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा समाज के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here