गणतंत्र दिवस पर फूहड़ रील बनाकर तिरंगे का अपमान करने वाले 3 फेसबुक कंटेंट क्रिएटर्स पर FIR की मांग
सागर। सागर जिले के गोपालगंज थाना क्षेत्र में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) और राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का एक गंभीर मामला सामने आया है। सागर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव निवासी तिली रोड ने फेसबुक पर अश्लील और फूहड़ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में तीन स्थानीय रील मेकर्स के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को साक्ष्य के तौर पर पेन ड्राइव और स्क्रीनशॉट भी सौंपे गए हैं.
पवित्र मंच पर अश्लीलता का आरोप:
अधिवक्ता अभिनव श्रीवास्तव द्वारा सौंपे गए आवेदन के अनुसार, 23 जनवरी 2026 की रात ‘आदित्य ठाकुर शेखपुर’ नामक फेसबुक प्रोफाइल से एक वीडियो अपलोड किया गया था। इस वीडियो में बांदरी शासकीय अस्पताल के पास भारतीय तिरंगे से सजाए गए एक सम्मानजनक मंच पर आरोपियों द्वारा अश्लील और द्विअर्थी भोजपुरी गाने “लौंडिया लंदन से लाएंगे…” पर फूहड़ डांस पेश किया गया। वीडियो की शुरुआत “भारत माता की जय” के नारे से की गई थी, लेकिन अंत अश्लीलता पर हुआ, जिसे देखकर अधिवक्ता श्रीवास्तव आक्रोश हो गए। व्यावसायिक लाभ (व्यूज) के लिए बनाए गए इस वीडियो के दौरान दर्शक दीर्घा में नाबालिग बच्चे भी मौजूद रहते हैं।
इनके खिलाफ कानूनी धाराओं में मुकदमा दर्ज
मामले में बांदरी और शेखपुर निवासी तीन कंटेंट क्रिएटर्स—विशाल, रानू रैकवार और आदित्य ठाकुर को नामजद किया गया है। शिकायतकर्ता ने इनके कृत्य को राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए पुलिस से राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2, भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296(A), भारतीय झंडा संहिता और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत तत्काल FIR दर्ज की गई हैं, आगे की कार्यवाही के लिए पुलिस तैयारी कर रही हैं।
इस मामलें के बाद इस तरह के रीलबाजो को सबक मिलेगा, डबल मीनिंग डायलॉग, फूहड़पन, अश्लीलता परोसने वालो पर अंकुश लगेगा।
खबर गजेंद्र ठाकुर-9302303212


