BMC में गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप में डीन ने नर्स को निलंबित किया, जांच शुरू

बीएमसी में गलत इंजेक्शन लगाने के आरोप में डीन ने नर्स को निलंबित किया, जांच शुरू

कैंसर के संदिग्ध मरीज की आइसीयू में मौत, परिजन ने इलाज में लापरवाही के लगाए आरोप

सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के आइसीयू वार्ड में मंगलवार सुबह संदिग्ध कैंसर मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। मरीज के परिजनों ने 10 दिन पहले ही बीएमसी डीन और गोपालगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया था। परिजन ने आरोप लगाया था कि मरीज को गलत इंजेक्शन लगाने से उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और उसे आइसीयू में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि जिस आर्टासिल इंजेक्शन लगाने की बात परिजन कह रहे है, वह मांसपेशियों को आराम पहुंचाने के लिए डॉक्टर्स देते है। फिलहाल इंजेक्शन लगाने वाली नर्स पर आरोप लगने के बाद डीन डॉ. पीएस ठाकुर ने उसे सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी है, वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात परिजन का आरोप है कि 12 जून की शाम अस्पताल के स्टाफ ने बाहर से आर्टासिल इंजेक्शन मंगवाया। इंजेक्शन लगाने के दौरान नर्स ईयर फोन लगाए हुए थी और उसी इंजेक्शन को एक अन्य मरीज को भी लगाया गया। इंजेक्शन लगते ही दोनों मरीजों की हार्ट बीट और पल्स डाउन हो गई।

यह हैं मामला

दरअसल, इतवारी टौरी निवासी 58 वर्षीय देवेंद्र पाठक को गले में गांठ थी। वह निजी जांच सेंटर से सीटी स्कैन कराकर बीएमसी पहुंचे थे। बीएमसी के जनसंपर्क विभाग ने बताया कि सीटी स्कैन में जांच पॉजिटिव थी। बीएमसी में गले की जांच की गई थी। बायोप्सी की प्रक्रिया चल रही थी। इस बीच मरीज की तबीयत बिगड़ी और उसे पहले वेंटीलेटर पर रखा गया और आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। आइसीयू में इलाज के दौरान सुबह इसके बाद करीब 15 से 20 मिनट तक सीपीआर दिया गया, जिससे सांसें तो वापस आ गईं, लेकिन देवेंद्र पाठक को होश नहीं आया। मरीज वेंटिलेटर पर भर्ती रहा। रात करीब 2 बजे ऑक्सीजन लेवल और ब्लड प्रेशर लगातार गिरने लगा। मंगलवार सुबह साढ़े छह बजे उनकी मौत हो गई।

मामले में इलाज करने वाले डॉक्टर्स, नर्सिंग स्टाफ और मृतक के परिजन अपने-अपने पक्ष बता रहे है। पुलिस व बीएमसी प्रबंधन ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे है, ताकि जांच में दोषी सिद्ध होने पर कार्रवाई की जा सके। इलाज के दौरान ईयर फोन लगाने व अन्य लापरवाही के बिंदुओं पर फिलहाल नर्स को सस्पेंड कर दिया गया है, पीएम रिपोर्ट के बाद पुलिस व बीएमसी प्रबंधन अन्य कार्रवाई करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here