Sunday, December 7, 2025

सागर में बस स्टैंड पर युवक से बदमाशों ने की मारपीट, पुलिस को घेराबंदी करनी पड़ी

Published on

spot_img

बस स्टैंड पर युवक से बदमाशों ने की मारपीट का मामला सामने आया

सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र में आये दिन वारदाते सामने आ रही हैं, सूत्र बताते हैं उक्त इलाके में जुआ फड़ भी धड़ल्ले से संचालित हो रहें हैं ?
ताजा मामलें में बस स्टेण्ड पर मंगलवार की सुबह चाय पीने गए एक युवक के साथ दो बदमाशों ने गालियां देते हुए मारपीट कर दी। जिसके बाद आरोपियों ने उसे कटर भी मार दिए। जिसकी शिकायत फरियादी द्वारा थाना में की गई। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया।
पुलिस ने बताया कि लाजपतपुरा वार्ड निवासी फरियादी सोनू पिता उस्मान राइन ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिमसें उसने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब चार बजे मैं बस स्टैण्ड पर चाय पीने गया था। तभी आरोपी गौरव घारु एवं वंश पावा ने शराब पीने के लिए 1 हजार रुपए उससे मांगे, मना करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा गौरव घारु ने रेडियम कटर से हमला कर उसके चेहरे पर चोट पहुंचाई। फरियादी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।

पुलिस ने बताया कि सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी राजेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। जिसमें एएसआई रमेश बंसल, प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर, अयूब खान, आरक्षक नेकराम, चंद्रकांत, रणवीर, अंकित हरदा, प्रधान आरक्षक राधेश्याम को शामिल किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बस स्टैण्ड क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी गौरव घारु को घटना के कुछ ही समय बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से प्रारंभिक पूछताछ उपरांत उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।