सागर: भालू के हमले से 3 लोग घायल, इलाके में दहशत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

0

भडराना गांव में भालू का हमला, 3 लोग घायल; इलाके में दहशत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

सागर। जिले के बंडा थाना क्षेत्र के भडराना गांव में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक भालू गांव में घुस आया और लोगों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों की आवाजाही की सूचना पहले भी वन विभाग को दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का आरोप है कि वन विभाग की उदासीनता के कारण यह घटना हुई।

ग्रामीणों ने मांग की है कि भालू को जल्द से जल्द रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाए और गांव में वन विभाग की टीम की लगातार निगरानी रहे, ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here