Saturday, December 6, 2025

हत्या के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, हथियार छोड़ भागी पुलिस

Published on

spot_img

हत्या के आरोपी को पकड़ने गयी पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला, हथियार छोड़ भागी पुलिस

पन्ना। पन्ना जिले के बृजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गजना धरमपुर में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदौरिया और आरक्षक राम निरंजन कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद सतना के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

गांव में दबिश के दौरान भड़के ग्रामीण

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी भदौरिया अपनी टीम के साथ गैर इरादतन हत्या के आरोपी पंचम यादव को गिरफ्तार करने के लिए बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे धरमपुर गांव पहुंचे थे। पुलिस टीम के पहुंचते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और गांव के करीब 40 से 50 लोगों ने पुलिस दल को घेर लिया।

पुलिसकर्मियों पर पथराव और बंधक बनाकर हमला

बताया जा रहा है कि भीड़ ने अचानक पुलिस पर पथराव कर दिया और हथियार छीनने की कोशिश की। इस दौरान थाना प्रभारी और आरक्षक को बंधक बना लिया गया, जबकि आठ पुलिसकर्मी किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव से भाग निकले। भागे हुए जवानों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी।

एसपी निवेदिता नायडू मौके पर पहुंचीं, एक आरोपी गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू स्वयं कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल रवाना किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पंचम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

क्षेत्र में तैनात की गई भारी पुलिस फोर्स

घटना के बाद पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। अतिरिक्त बल तैनात किया गया है और आला अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि हमले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

अधिकारी बोले स्थिति नियंत्रण में

हालांकि वरिष्ठ अधिकारी इस घटना को लेकर फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, पुलिस अब हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी में है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में पुलिस का पहरा जारी है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।