Sunday, December 7, 2025

शव रखकर परिजनो ने NH 44 पर किया चक्काजाम

Published on

spot_img

शव रखकर परिजनो ने NH 44 पर किया चक्काजाम

सागर। मालथौन थाना क्षेत्र के बरौदिया कलां मे नाबालिग लडकी ने की आत्महत्या, नेशनल हाईवे पर करीब 5 घंटे लगा रहा जाम

जिले के मालथौन थाना क्षेत्र अंर्तग्रत बरोदिया कलां नगर से बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की का शव फंदे पर झूलता मिला, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
नाबालिग लड़की ने फंदे पर झूलकर दी जान, गुस्साए परिजनों ने नेशनल हाईवे 44 पर किया चक्का जाम कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात, घंटों रुका रहा यातायात,
परिजनो ने बताया कि 16 वर्षीय बहन सुबह घर से कोचिंग जाने का कहकर निकली थी, लेकिन कोचिंग नही पहुची परिजनो ने तलाश शुरू की तभी नगर के एक युवक के साथ बाईक से आती दिखी घर पर कोई नही था तभी उसने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,
परिजनों का आरोप है कि नगर के ही एक युवक ने लड़की को आत्महत्या के लिए मजबूर किया।

घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लड़की का शव नेशनल हाईवे पर रखकर चक्का जाम कर दिया।
लगभग चार घंटे तक हाईवे पूरी तरह जाम रहा, जिससे यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
हालात को नियंत्रित करने के लिए कई थानों की पुलिस बल तैनात की गई है।
इस दौरान बडी बात यह दिखी कि चक्काजाम लगने के 3-4 घंटे बीत जाने पर भी पुलिस के अलावा कोई जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नही पहुचा, मौके पर बंडा एसडीओपी, बादरी, खुरई थाना प्रभारी एवं मालथौन थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, पुलिस की समझाईश के बाद करीब 4 घंटे बाद जाम खोला गया फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।