Sunday, December 7, 2025

सागर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दीपावली पर 6 उपद्रवी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Published on

spot_img

सागर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दीपावली पर 6 उपद्रवी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

सागर। दीपावली पर्व के दौरान शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोतीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया।

थाना प्रभारी के अनुसार, यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में की गई। दीपावली और आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही थी। इस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि कुछ असामाजिक तत्व अपराध की फिराक में बेवजह घूम रहे हैं, जिसके बाद तुरंत टीम बनाकर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
अप्पू पिता मोहम्मद इब्राहिम खान (42 वर्ष), निवासी सिविल लाइन सागर
अन्नू उर्फ अनिल पिता अंनदी अहिरवार (22 वर्ष), निवासी काकागंज वार्ड सागर
सचिन पिता गणेश अहिरवार (31 वर्ष), निवासी बल्लभनगर वार्ड सागर
राहुल पिता बीरेन्द्र अहिरवार (24 वर्ष), निवासी सुभाषनगर वार्ड सागर
नितिन पिता सुखदेव बाल्मिकी (39 वर्ष), निवासी भूतेश्वर फाटक, भगतसिंह वार्ड सागर
छोटू उर्फ जग्गा पिता देवेन्द्र करोसिया (32 वर्ष), निवासी इतवारी टोरी, सागर

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। इनके खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। ये लोग धारदार हथियार लेकर घूमते थे और स्थानीय नागरिकों में भय एवं आतंक फैलाने की कोशिश करते थे।

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:
छोटू उर्फ जुग्गा बाल्मिकी (32 वर्ष) — 3 अपराध पंजीबद्ध (धारा 294, 323, 324, 327, 341, 506, 34 भा.दं.वि. व आर्म्स एक्ट)
नितिन करोसिया (39 वर्ष) — 3 अपराध पंजीबद्ध (धारा 190, 294, 323, 354, 458, 506, 509, 34 भा.दं.वि.)
सचिन अहिरवार (31 वर्ष) — 1 अपराध (धारा 13 जुआ अधिनियम)
अनिल अहिरवार (22 वर्ष) — 1 अपराध (धारा 296, 115(2), 118(1), 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता)

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस समय पर कार्रवाई कर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का माहौल सुनिश्चित कर रही है। त्योहारों के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस की सख्त निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

इस पूरी कार्रवाई में मोतीनगर थाना स्टाफ की सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।

Latest articles

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए तीन हाई-टेक ऐप

खाद्य में शुरू हुई डिजिटल मॉनिटरिंग क्रांति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने लॉन्च किए...

More like this

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही

थोक पॉलीथिन विक्रेता के गोदामों से 100 क्विंटल अमानक पॉलीथिन जप्त, निगमायुक्त की कार्यवाही सागर।...

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

79वां होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया सागर। 79वें होमगार्ड तथा...

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में हुई भाषण प्रतियोगिता

गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी वर्ष पर शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।