सीएम शिवराज ने प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरूनानक जयंती पर दीं शुभकामनाएं और लखलख बधाइयां 

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारा हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका

भोपाल 27 नवम्बर, 2023 मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने।आज श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर औबेदुल्लागंज जिला रायसेन के नानकपुरा उमरिया स्थित गुरुद्वारा गुरु हरगोबिंद साहिब में मत्था टेका। मुख्यमंत्री श्री चौहान और पत्नी श्रीमती साधना सिंह का गुरुद्वारे के प्रधान सरदार नरेंद्र सिंह, अध्यक्ष सरदार हरविंदर सिंह और सचिव सरदार राजेंद्र सिंह ने सरोपा भेंट कर सम्मान किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मीडिया प्रतिनिधियों को दिए संदेश में कहा कि गुरूनानक देव जी ने जात-पात, भेदभाव से ऊपर उठकर पूरी दुनिया को शाश्वत शांति के पथ का दिग्दर्शन कराया। उन्हीं के बताए रास्ते पर चलकर हम दुनिया का कल्याण कर सकते हैं। आज गुरूद्वारा उमरिया में आकर मत्था टेका और यही प्रार्थना की कि सब सुखी हों, सभी निरोगी हों, सबका का मंगल हों और सबका कल्याण हो। गुरूनानक देवजी की जयंती पर सबको शुभकामनाएं और लख-लख बधाइयां।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top