NEET पेपर लीक पर सागर में बवाल: छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला, वाटर कैनन तक चलानी पड़ी

0

NEET पेपर लीक पर सागर में बवाल: छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला, वाटर कैनन तक चलानी पड़ी

Ad 1

सागर। डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय परिसर में NSUI जिला अध्यक्ष अक्षत कोठारी के नेतृत्व में सैकड़ों छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर NEET पेपर लीक मामले का जोरदार विरोध किया। छात्रों ने NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरा। पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने पुतला छुड़ाने की कोशिश की।दोनों पक्षों में खींचतान भी हुई। मौके पर वाटर कैनन भी प्रदर्शनकारियों पर प्रयोग किया।
अक्षत कोठारी ने कहा कि NEET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने आरोप लगाया कि NTA परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने में विफल रही है, जिससे छात्रों और अभिभावकों का भरोसा कमजोर हुआ है।

प्रदर्शन के दौरान NTA जवाब दो और छात्र विरोधी सरकार मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। NSUI ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

ये हुए शामिल

इस दौरान विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रसून पटेल, उपाध्यक्ष पुण्य प्रताप पटेल, शाश्वत जैन, नील ठाकुर, ऋषि शुक्ला, अभय राठौड़, आलोक सोनी, जतिन गोंड, वैभव धुरिया, शिवम निरंजन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here