थाने पर नशे में धुत युवक का पथराव, पुलिस वाहन के शीशे टूटे

0

 थाने पर नशे में धुत युवक का पथराव, पुलिस वाहन के शीशे टूटे

सागर। शहर के जीआरपी थाना परिसर में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे की हालत में एक युवक ने अचानक थाने पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में थाना परिसर में खड़े पुलिस वाहन के शीशे टूट गए। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान टिंकू आदिवासी, निवासी बण्डा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह नशे की हालत में जीआरपी थाने के बाहर पहुंचा और अचानक पत्थर फेंकने लगा। जब तक पुलिसकर्मी स्थिति को समझ पाते, पथराव से पुलिस वाहन के कांच क्षतिग्रस्त हो चुके थे।

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170 के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here