ग्रामीण विकास कार्यों का लिया जायजा, सीईओ ने दिए दिशा-निर्देश

0

ग्रामीण विकास कार्यों का लिया जायजा, सीईओ ने दिए दिशा-निर्देश

Ad 1

सागर। कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विवेक के. वी. ने शनिवार को केसली जनपद क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सीईओ ने ग्राम पंचायत मरामाधो पहुंचकर पंचायत भवन एवं खेत तालाब का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इसके बाद विवेक के. वी. ने ग्राम घाना में देवश्री फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी द्वारा संचालित दुग्ध पैकेजिंग इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने इकाई की कार्यप्रणाली, उत्पादन क्षमता और विपणन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए इसे ग्रामीण रोजगार और आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। इस दौरान प्रभाष मुड़ोतिया सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here