मुस्कान अभियान: जीआरपी सागर ने भटके नाबालिग को परिजनों से मिलाया

0

मुस्कान अभियान: जीआरपी सागर ने भटके नाबालिग को परिजनों से मिलाया

Ad 1

सागर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “मुस्कान अभियान” के तहत जीआरपी सागर ने एक सराहनीय कार्य करते हुए भटके हुए नाबालिग बालक को सुरक्षित उसके परिजनों से मिला दिया।

जानकारी के अनुसार, सिंगरौली निवासी एक नाबालिग बालक सागर रेलवे स्टेशन पर सहमा हुआ घूमता मिला। जीआरपी टीम ने उसे सांत्वना देकर पूछताछ की, जिसमें बालक ने घर से नाराज होकर आने की बात बताई। बालक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर के आधार पर उसके पिता बुद्ध लाल मरावी से संपर्क किया गया।

सूचना मिलने पर पिता सिंगरौली से सागर पहुंचे, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बालक को सुरक्षित उनके सुपुर्द कर दिया गया। अपने बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों ने जीआरपी सागर का आभार जताया।

जीआरपी द्वारा बताया गया कि “मुस्कान अभियान” के तहत स्टेशन पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इससे पूर्व भी कोलकाता और विदिशा से भटक कर आए चार नाबालिग बालक-बालिकाओं को उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है।

पुलिस की इस पहल से न सिर्फ बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो रही है, बल्कि परिवारों को भी बड़ी राहत मिल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here