जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश, 9 जुआरी गिरफ्तार, 17 हजार 900 रुपए नगद व ताश की 4 गड्डियां जब्त
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मरघटा के पास स्थित स्वीपर कॉलोनी में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 9 आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सागर। थाना मोतीनगर पुलिस ने मरघटा के पास स्थित स्वीपर कॉलोनी में जुआ खेल रहे 09 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान ₹17,900 नगद एवं ताश की 04 गड्डियां जप्त की गईं।
सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक… pic.twitter.com/dTO8EY4rJs
— Gajendra Thakur (@kka_news) June 9, 2026
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्वीपर कॉलोनी क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के निर्देशन में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और कार्रवाई को अंजाम दिया।
दबिश के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17 हजार 900 रुपए नगद तथा ताश की 4 गड्डियां जब्त कीं। पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
थाना मोतीनगर पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


