Wednesday, February 4, 2026

पत्नी को वीडियो कॉल कर पति ने लगा ली फांसी

Published on

पत्नी को वीडियो कॉल कर पति ने लगा ली फांसी

इंदौर।  एक शख्स ने पत्नी को वीडियो कॉल किया और उसके सामने ही फांसी लगा ली। पत्नी ने इसकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर ली। उसने ससुरालवालों और पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी।

घटना परदेशीपुरा में रविवार शाम की है। पुलिस के मुताबिक, मनोज निर्मल (30) की पत्नी बच्चे के साथ चार महीने पहले मायके चली गई थी। इससे मनोज दुखी था।

मनोज ने रविवार को घर में फांसी का फंदा बनाया। फिर नागदा में रह रही पत्नी जयश्री को वीडियो कॉल किया और वापस लौटने के लिए कहा। जब वह नहीं मानी तो मनोज उसके सामने ही फंदे पर झूल गया। जयश्री स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन कर उसे तड़पता देखती रही। कुछ देर बाद जयश्री ने यही वीडियो पति मनोज के मोबाइल पर भेज दिया। जिसे सोमवार सुबह पुलिस ने देखा।

एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया, ‘वीडियो मिला है। उसकी जांच की जा रही है। दोनों के बीच विवाद की बात भी सामने आई है। परिवार के बयान लिए जाएंगे। फिलहाल, एमवाय अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर केस दर्ज किया है।’
काम से लौटकर कमरे में लगाई फांसी

पिता रामलाल ने बताया, ‘मनोज रविवार शाम को काम से लौटा। खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया। बेटे-बहू के बीच सामान्य विवाद था। बहू 4 महीने पहले मायके चली गई थी। उसके सामने बेटे ने सुसाइड कर लिया लेकिन उसने हमें इसकी जानकारी नहीं दी।’

मनोज के पिता अरबिंदो अस्पताल में कर्मचारी हैं। छोटा भाई और एक बहन है। दोनों की शादी हो चुकी है।

Latest articles

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

More like this

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल सेमिनार संपन्न

कैंसर मरीजों के बेहतर इलाज की दिशा में बड़ा कदम, आईएमए सागर का सफल...
error: Content is protected !!