Thursday, January 1, 2026

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Published on

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सागर। बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक किशोरी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जब किशोरी ने शादी करने से मना कर दिया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शादी के लिए बना रहा था दबाव

जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी ने दसवीं तक पढ़ाई करके छोड़ दी थी। वह गांव के ही एक युवक से बात करती थी। युवक किशोरी पर शक करता था, जिससे उसने युवक से करीब एक महीने से बात करना बंद कर दी थी। इसके बाद एक दिन युवक उसे रास्ते में मिला और एक दुकान में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी।

दुष्कर्म की घटना के बाद युवक किशोरी पर शादी करने के लिए दवाब बनाने लगा। इसके बाद किशोरी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में अपने पिता को बताया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

खिमलासा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(3), 506 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में एसआई मुलायम सिंह ठाकुर, आरक्षक गौरव मीणा, दीपक पांडे, चंद्रशेखर की अहम भूमिका रही।

Latest articles

MP : स्वच्छ इंदौर में जहरीला पानी बना मौत का कारण, 10 की जान गई, मंत्री का बयान बना विवाद

MP : स्वच्छ इंदौर में जहरीला पानी बना मौत का कारण, 10 की जान...

नगर निगम कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर,तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया

नगर निगम कर्मचारियों को वेतन न मिलने पर,तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर...

मध्यप्रदेश में इन 24 IAS अधिकारियों को प्रवर श्रेणी वेतनमान में पदोन्नत के आदेश जारी

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आवंटन वर्ष 2013 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को...

सागर में नगर निगम कर्मचारियों ने कटोरा लेकर बाजार में भीख माँगी, 3 माह से वेतन के लाले पड़े

तीसरे दिन तीनबत्ती स्थित गौर मूर्ति से भीख मांगकर विरोध प्रदर्शन किया सागर। नगर निगम...

More like this