सागर में घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी के गले में मारा चाकू

सागर ने घरेलू विवाद के दौरान पति ने पत्नी के गले में मारा चाकू

सागर। मोतीनगर थाना में आने वाले संतरविदास वार्ड में शनिवार की शाम खाना बनाने को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बड़ गया कि पति ने पत्नी के गले में सब्जी काटने वाला चाकू मार दिया, जिसमें वह घायल हो गई। जिसकी शिकायत महिला ने मोतीनगर थाना में की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

 

पुलिस ने बताया कि शनिवार की शाम संतरविदास वार्ड निवासी फरियादिया श्रीमति सीमा पति प्रदीप सेन ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उसने बताया कि मेरा पति प्रदीप सेन शराब पीकर हमेशा परेशान करता रहता है। शनिवार को करीब 5 बजे शाम को पति प्रदीप सेन काम करके घर आया और मुझसे कहने लगा कि तुमने खाना क्यों नहींबनाया, मैंने कहा कि खाना बन गया है। उसी बात पर से वह मुझे गालियां देना लगा, मैंने गालियां देने से मना किया तो उसने मुझे चाकू से मारा जो मुझे दाड़ी और गर्दन के बीच में लगा, कटकर खून निकलने लगा। मौके पर सुधा आठ्या, अतुल आठ्या थे जिन्होने घटना देखी व सुनी है। फिर पति प्रदीप मुझे जाने से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here