नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 

सागर। बीना के खिमलासा थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ एक युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। युवक किशोरी पर शादी करने का दबाव बना रहा था। जब किशोरी ने शादी करने से मना कर दिया तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी शादी के लिए बना रहा था दबाव

जानकारी के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी ने दसवीं तक पढ़ाई करके छोड़ दी थी। वह गांव के ही एक युवक से बात करती थी। युवक किशोरी पर शक करता था, जिससे उसने युवक से करीब एक महीने से बात करना बंद कर दी थी। इसके बाद एक दिन युवक उसे रास्ते में मिला और एक दुकान में ले जाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी।

दुष्कर्म की घटना के बाद युवक किशोरी पर शादी करने के लिए दवाब बनाने लगा। इसके बाद किशोरी ने पूरे घटनाक्रम के बारे में अपने पिता को बताया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

खिमलासा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(3), 506 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई में एसआई मुलायम सिंह ठाकुर, आरक्षक गौरव मीणा, दीपक पांडे, चंद्रशेखर की अहम भूमिका रही।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top