Friday, December 12, 2025

सागर में मंदिर से हुई गहनों की चोरी, ताला तोड़ चोरों ने घुसकर,छत्र,धनुष बाण पर किया हाथ साफ 

Published on

spot_img

सागर में मंदिर से हुई गहनों की चोरी, ताला तोड़ चोरों ने घुसकर,छत्र,धनुष बाण पर किया हाथ साफ 

सागर। ग्राम चंदौला में रामजानकी रमण मंदिर में बदमाशों ने सेंध लगाई। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान के गहने लेकर भाग गए। वारदात सामने आते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार मंदिर के प्रधान पुजारी ने थाने आकर शिकायत की। शिकायत में बताया कि वे रोजाना की तरह रात करीब 10 बजे मंदिर बंद करके अपने घर चले गए थे। घर मंदिर के बाजू में है। सुबह 7 बजे पिता जगन्नाथ तिवारी मंदिर खोलने गए तो वारदात सामने आई। मंदिर का ताला टूटा है।

अंदर जाकर देखा तो मंदिर के सामने गर्भगृह में सामान बिखरा पड़ा था। भगवान के गहने गायब थे। वारदात के दौरान चोर मंदिर से 2 जोड़ी पुराने चांदी के मुकुट, 1 जोड़ी रामदरबार का सेट, सोने की एक माला, सोने की चूड़ी, कमर का एक चांदी का डोरा, 2 जोड़ी पायल, 3 तिलक सोने के, 10 जोड़ी बिछिया, 3 छत्र चांदी के, चांदी का धनुष बाण समेत अन्य सामान लेकर भागे हैं। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वारदातस्थल से आरोपियों से जुड़े साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest articles

दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल सागर सांसद ने जताई खुशी

दीपावली यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल सागर सांसद ने जताई खुशी सागर।...

आवासीय पट्टा वितरण सर्वे में कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित नहीं रहे-पूर्व गृहमंत्री- भूपेन्द्र सिंह

सागर- बांदरी। विकास का फायदा तभी है जब सभी का जीवन संस्कारित, अनुशासित हो। आप...

बीएमसी में सफल नेत्र प्रत्यारोपण कोर्निया दान ने दो मरीजों को मिली नई रोशनी

बीएमसी में सफल नेत्र प्रत्यारोपण कोर्निया दान ने दो मरीजों को मिली नई रोशनी सागर।...

सागर में निजी एवं शासकीय सम्पत्ति के बकाया सम्पत्तिकर की वसूली के लिए फरमान जारी

निगमायुक्त श्री राजकुमार खत्री ने निजी एवं शासकीय सम्पत्ति के बकाया सम्पत्तिकर की वसूली...

More like this