मैं मुख्यमंत्री के दौड़ में नहीं अब मैं दौड़ नहीं सकती – उमा भारती

मैं मुख्यमंत्री के दौर में नहीं अब मैं दौड़ नहीं सकती – उमा भारती

देवरी कला। देश को मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बनाना है, इसलिए आगामी चुनाव में भाजपा चुनना होगा। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुश्री उमा भारती ने कृषि उपज मंडी में लोधी क्षत्रिय समाज के द्वारा आयोजित रानी अवंती बाई की 192 वी जयंती समारोह के दौरान कही, उन्होंने कहा कि हजारों साल यह देश अंग्रेजों की गुलामी जकड़ा रहा। वीरांगना रानी अवंती बाई जैसे भारत देश का सपना देखा था वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार कर दिखाया है । क्योंकि कांग्रेस ने आजादी के बाद देश का विकास समुचित तरीके से नहीं किया वोट बैंक की राजनीति में हिंदुओं का अपमान हुआ है। कांग्रेस में देश में धर्मनिरपेक्ष व्यवस्था नहीं बनने दिए। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश में सर्व धर्म और सम्मान का निर्माण हुआ है। अन्य धर्म के सामान भी अयोध्या और काशी हमारे पवित्र स्थान है और रामायण गीत पवित्र ग्रंथ।
उन्होंने बुंदेलखंड की वीरांगना रानी अवंती बाई के बलिदान की गाथा सुनाते हुए कहा कि 1867 की लड़ाई रानी अवंती बाई ने लड़ी और अंग्रेजों को हरा दिया था।

उन्होंने सिविल कोड, समान कानून पर जोर देते हुए कहा कि देश में अभी रामराज नहीं आया है क्योंकि रामराज में सस्ता न्याय मिलता था ,लेकिन वर्तमान में न्याय महंगा हो गया है। इसलिए देश के लिए आगामी समय में भाजपा की सरकार ही राम राज ला सकती है ।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद अयोध्या में रामलाला का मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है ।उन्होंने राम मंदिर निर्माण के पूर्व के संघर्षों की गाथा भी सुनाई। एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश से स्वयं के मुख्यमंत्री बनने पर कहा कि लोधी क्षत्रिय समाज ही ऐसी समाज है जो भाजपा को सत्ता में ला सकती है।

उन्होंने कहा कि देवरी के युवा नेता दीवान अर्जुन सिंह की इच्छा पर देवरी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची हूं उन्होंने विधानसभा टिकट मांगने की बात पर कहा कि टिकट मांगने से कोई बुराई नहीं है हर कार्यकर्ता का अधिकार है लेकिन टिकट जिसको भी मिले वह बुराई छोड़कर ईमानदारी से पार्टी के लिए कम करें क्योंकि सरकार भाजपा की बनेगी तो सबका सम्मान होगा और लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं-
इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि वह मुख्यमंत्री की दौड़ में नहीं हूं क्योंकि वह दौड़ा नहीं पाती। पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top