बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम से विवाद, महिला समेत दो पर FIR दर्ज

बिजली चोरी की जांच करने पहुंची टीम से विवाद, महिला समेत दो पर FIR दर्ज

Ad 1

सागर। शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की जांच टीम के साथ विवाद और अभद्रता का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिजली विभाग की टीम सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे जांच कार्रवाई के लिए एक मकान पर पहुंची थी। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने टीम के कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए विरोध किया।

बताया जा रहा है कि जांच के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि टीम को पुलिस की शरण लेना पड़ी। मामले में गोपालगंज थाना पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। FIR में शासकीय कार्य में बाधा, धमकी और अभद्र व्यवहार से जुड़ी धाराएं शामिल की गई हैं।

बिजली विभाग के कर्मचारियों का आरोप है कि वे नियमित जांच अभियान के तहत मौके पर पहुंचे थे, तभी आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया। वहीं घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई।

गोपालगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here