तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

0

तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक मौके से फरार

Ad 1

सागर। खुरई के दलपतपुर के पास पठारी रोड पर रविवार रात एक निजी एम्बुलेंस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सागर रेफर किया गया है। घटना के बाद एम्बुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, भीलोन निवासी सुनील अहिरवार (26) पिता मन्नू अहिरवार पठारी रोड स्थित एक क्रेशर पर डंपर चालक के रूप में काम करता है। रविवार रात वह बाइक से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान खुरई से पठारी की ओर जा रही तेज रफ्तार अज्ञात एम्बुलेंस ने सामने से उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसे में सुनील के सिर, हाथ-पैर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल को खुरई सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सागर रेफर कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शी अंकेश के अनुसार, एम्बुलेंस काफी तेज रफ्तार में थी और टक्कर मारने के बाद चालक बिना रुके मौके से भाग गया।
खुरई शहरी थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह दांगी ने बताया कि अस्पताल से अभी तक घटना का मेमो प्राप्त नहीं हुआ है और न ही इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है। मेमो या शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here