सागर: मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी, एक नाबालिग समेत दो और दबोचे गए

मयंक साहू हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई जारी, एक नाबालिग समेत दो और दबोचे गए

Ad 1

सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र विवेकानंद वार्ड के गयादीन चौराहा इलाके में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। इससे पहले पुलिस एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब तक कुल पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार है।

पुलिस के अनुसार घटना 21 मई की रात करीब 10:30 बजे की है। पुरानी रंजिश को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक मयंक साहू और उसके भाई मयंक साहू के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने अवैध हथियार से फायर कर दिया। गोली लगने से मयंक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं उसके भाई पर भी धारदार हथियार से हमला किया गया था।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रविवार को दो और आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपी तुष उर्फ शैलेन्द्र रैकवार (22 वर्ष) निवासी तिरुपतिपुरम बताए जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

इससे पहले शुक्रवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग शामिल थे। पुलिस का कहना है कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है और फरार मुख्य आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here