12 जून को रिलीज होगी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दि नर्मदा स्टोरी’
भोपाल। सस्पेंस, संघर्ष और सच्चाई पर आधारित आगामी हिंदी फिल्म ‘दि नर्मदा स्टोरी’ आगामी 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों और सिने प्रेमियों के बीच उत्साह का माहौल है। फिल्म में अभिनेता एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में नजर आएंगे, जिसका किरदार ईमानदारी, साहस और रहस्य से भरपूर बताया जा रहा है।
फिल्म एक सस्पेंस थ्रिलर ड्रामा है, जिसमें रोमांच और भावनाओं का मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म में , और जागीरा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। वहीं, रियल आईपीएस अधिकारी का अभिनय फिल्म का विशेष आकर्षण माना जा रहा है।
अभिनेता शरद सिंह ने फिल्म को अपने करियर का खास प्रोजेक्ट बताते हुए कहा कि यह उनके लिए सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक यादगार अनुभव है। उन्होंने कहा कि फिल्म में निभाया गया किरदार चुनौतीपूर्ण होने के साथ प्रेरणादायक भी है और पूरी टीम का उन्हें भरपूर सहयोग मिला।
फिल्म का निर्देशन ने किया है। निर्माता-निर्देशक के अनुसार फिल्म दर्शकों को नई सिनेमाई अनुभूति देने का प्रयास करेगी। दमदार अभिनय, रोमांचक पटकथा और भावनात्मक कहानी के साथ ‘दि नर्मदा स्टोरी’ को बॉक्स ऑफिस पर अलग पहचान बनाने वाली फिल्म माना जा रहा है।


