शादी समारोह में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका पहुंची मंडप, वरमाला से पहले रुकी शादी

0

शादी समारोह में हाईवोल्टेज ड्रामा: प्रेमिका पहुंची मंडप, वरमाला से पहले रुकी शादी

Ad 1

सागर। एक शादी समारोह उस समय हंगामे में बदल गया, जब दूल्हे की कथित प्रेमिका अचानक मैरिज गार्डन पहुंच गई। मामला मोतीनगर थाना क्षेत्र स्थित कन्हैया वाटिका मैरिज गार्डन का बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार शादी की सभी रस्में चल रही थीं और वरमाला की तैयारी हो चुकी थी। इसी दौरान एक युवती मंडप में पहुंची और दूल्हे पर पहले से प्रेम संबंध होने तथा धोखा देकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाने लगी। युवती के आरोपों के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि युवती ने दावा किया कि दूल्हा लंबे समय से उसके साथ रिश्ते में था और बिना जानकारी दिए दूसरी शादी कर रहा था। हंगामे के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी रोक दी और तिलक में दिए गए गहने, नकदी व अन्य सामान वापस करने की मांग कर दी।

मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष के लोग बस भरकर शिकायत लेकर मोतीनगर थाना पहुंच गए। देर रात तक थाने में दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझाइश का दौर चलता रहा।

इधर, शादी टूटने के बाद बैंड-बाजा और घोड़ी बिना दूल्हे के ही वापस लौट गए। घटना की चर्चा पूरे इलाके में बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here