सागर में पदस्थ BMO के पति का हाईवे किनारे पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

0

सागर में पदस्थ BMO के पति का हाईवे किनारे पेड़ पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

सागर। जिले के देवरी ब्लाक में हाल ही में पदभार ग्रहण करने वाली नवागत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. पूजा परमार के पति नितिन जैन (35 वर्ष) का शव नेशनल हाईवे-44 पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी है।

पूरा घटनाक्रम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार को एनएच-44 पर बरमान के समीप स्थित नर्सरी के पास ग्रामीणों ने एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय बरमान पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया।

मृतक की पहचान जिले के शाहगढ़ निवासी नितिन जैन के रूप में हुई है, जो देवरी की नवागत बीएमओ डॉ. पूजा परमार के पति थे। डॉ. पूजा परमार को बीते 15 जून को ही देवरी बीएमओ का प्रभार सौंपा गया था। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

पुलिस का बयान

बरमान थाना प्रभारी मनीष मरावी ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची थी। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटना के वास्तविक और सटीक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर मामले की तफ्तीश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here