महंगाई के विरोध में कांग्रेस का साइकिल सत्याग्रह
गजेंद्र ठाकुर ✍️- सागर। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने बुधवार को मकरोनिया से साइकिल सत्याग्रह निकाला। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और आम जनता पर आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया।
साइकिल यात्रा मकरोनिया से शुरू होकर सिविल लाइन, तीन बत्ती, बस स्टैंड, परकोटा और कटरा क्षेत्र होते हुए अंबेडकर मूर्ति तक पहुंची। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
श्री पचौरी ने कहा कि कांग्रेस शासन में आम आदमी की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई, जबकि वर्तमान सरकार की नीतियों से लोग दोबारा साइकिल चलाने को मजबूर हो रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री और जनप्रतिनिधियों से भी एसी वाहन छोड़ साइकिल से चलने की सलाह देने की मांग की।
प्रदर्शन में चक्रेश सिंघई, अवधेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, नारायण विश्वकर्मा, योगराज कोरी, आदित्य चौधरी, शाहरुख खान, रितेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


