विधवा महिला से दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

0

विधवा महिला से दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Ad 1

सागर : पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को महिला संबंधी अपराधों में तत्काल एवं सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है आदेश के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  संजीव उनके नगर पुलिस अधीक्षक ललित कश्यप के निर्देशन में थाना प्रभारी मोतीनगर जसवंत सिंह राजपूत के नेतृत्व में महिला संबंधी गंभीर आरोप के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है

घटना का संक्षिप्त विवरण

पुलिस थाना मोतीनगर में दिनांक 05.05.2026 को एक विधवा महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके पति के निधन के बाद वह अपने बच्चों के साथ निवास कर रही है। इसी दौरान बाघराज वार्ड, आवासीय कॉलोनी निवासी आरोपी रविकांत शर्मा ने वर्ष 2023 में रिश्तेदारी के आधार पर उससे संपर्क स्थापित किया और धीरे-धीरे उसके घर आने-जाने लगा।

घटना का तरीका

आरोपी ने स्वयं को विवाह हेतु इच्छुक बताते हुए पीड़िता का विश्वास जीता और अपने घर ले जाकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के मना करने पर आरोपी द्वारा शीघ्र विवाह का झांसा दिया जाता रहा। इसी दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो बनाकर अपने मोबाइल में सुरक्षित रख लिए।

घटना का खुलासा
पिछले एक माह से आरोपी द्वारा विवाह से इंकार करते हुए उक्त वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। विरोध करने पर आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट कर उसे एवं उसके पुत्र को जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही पीड़िता ने आरोपी के अन्य महिलाओं से भी अनुचित संबंध होने तथा उसकी पुत्री पर गलत नजर रखने के आरोप लगाए।

पुलिस कार्यवाही
रिपोर्ट पर थाना मोतीनगर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई।
पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी रविकांत शर्मा पिता एन.पी. शर्मा, निवासी बाघराज आवासीय कॉलोनी, थाना मोतीनगर, सागर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी को शीघ्र ही माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड:
अपराध क्रमांक 332/2026 – धारा 296(ए), 115(2), 351(3) बी.एन.एस.
अपराध क्रमांक 492/2026 – धारा 69, 115(2), 351(3) बी.एन.एस. इस कार्यवाही में निरीक्षक जसवंत सिंह राजपूत (थाना प्रभारी मोतीनगर), उनि. ज्योति राजपूत (थाना केंट), उनि. पी.डी. ठाकुर, प्र.आर. 799 दिनेश यादव, प्र.आर. राजेश लोधी, प्र.आर. 141 नदीम शेख, आरक्षक विनीत, आरक्षक अखिलेश एवं आरक्षक अंचल की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here