भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 17 एवं 18 मई की

0

भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग 17 एवं 18 मई की

Ad 1

सागर। भारतीय जनता पार्टी के आगामी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज हो गई हैं। 17 एवं 18 मई को सागर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों के संदर्भ में भाजपा जिला प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने विभिन्न व्यवस्था समितियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर तैयारियों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में प्रशिक्षण वर्ग को अनुशासित, सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं प्रेरणादायी स्वरूप देने को लेकर समिति वार विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्री श्याम तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के वैचारिक विकास, संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के संकल्प को सशक्त करने का अभियान है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और उसकी सक्रियता ही संगठन को मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी समिति प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी, अनुशासन और समन्वय के साथ कार्य करने का आग्रह किया।
जिला प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग संगठन को नई दिशा और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने का माध्यम होता है। भाजपा का कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्रहित के लिए समर्पित सेवक के रूप में कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की कार्यपद्धति, जनसंपर्क, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के विषय में मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उन्होंने सभी समितियों को समयबद्ध एवं जिम्मेदारीपूर्वक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी को संगठन का दायित्व मानकर कार्य करे, जिससे सागर का यह प्रशिक्षण वर्ग सफल, अनुकरणीय एवं यादगार बने।
बैठक में पंजीयन, भोजन व्यवस्था, पेयजल, मंच व्यवस्था, आवास व्यवस्था, योग-व्यायाम व्यवस्था, मोबाइल पार्किंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्वच्छता, स्टोर रूम, वर्ग स्थल कार्यालय, जागरण, प्रदर्शनी, मीडिया एवं साज-सज्जा सहित विभिन्न समितियों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि द्वितीय दिवस प्रवास के दौरान जिला प्रभारी श्री लोकेंद्र पाराशर यमुना ताई मंडल के लाजपतपुरा शक्ति केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर संगठनात्मक संवाद किया तथा मंडल महामंत्री श्री विकास केसरवानी के निवास पर सहभोज किया। साथ ही श्री पाराशर ने जैसीनगर पहुंचकर भाजपा आईटी विभाग संयोजक श्री बाल किशन सोनी की माताजी के निधन पर परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।
बैठक में डॉ. वीरेन्द्र पाठक, सुखदेव मिश्र, नरेश यादव, जिला महामंत्री चैन सिंह ठाकुर, सुमित यादव, चेतराम अहिरवार, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, निकेश गुप्ता, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, यश अग्रवाल, श्रीकांत जैन, राहुल वैद्य, रामेश्वर नेमा, सोनू उपाध्याय, नितिन सोनी, प्रणव कन्हौआ, विशाल खटीक, कृष्ण कुमार, बलराम राय, नमन समैया, निखिल अहिरवार, गोलू कोरी सहित अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
(श्रीकांत जैन)
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा सागर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here