गौशाला में कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट छोड़ा

0
{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["local"],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}

गौशाला में कर्मचारी ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट छोड़ कहा : किसी को न करें परेशान, बेटे के रिश्ते से पहले घर में पसरा मातम

Ad 1

सागर। खुरई के अब्दुल कलाम वार्ड स्थित एक निजी गौशाला में काम करने वाले कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना ऐसे समय हुई जब शनिवार को उसके बेटे के रिश्ते के लिए मेहमान घर आने वाले थे। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है।
मृतक की पहचान 54 वर्षीय हरिराम चढ़ार के रूप में हुई है। उनके भतीजे प्रदीप चढ़ार के अनुसार, हरिराम एक ज्वेलर्स की दुकान में काम करते थे और उसी ज्वेलर्स की निजी गौशाला में गायों की देखभाल के लिए रोजाना जाते थे। घटना वाले दिन भी वे घर से चारा देने के लिए निकले थे, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटे।
काफी समय बीतने पर परिजनों को चिंता हुई और वे गौशाला पहुंचे। वहां हरिराम का शव फंदे से लटका मिला, जिसे देखकर परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई की और शव को नीचे उतारकर आगे की प्रक्रिया शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से दो सुसाइड नोट मिले, जिनमें एक जैसी बातें लिखी हुई थीं। नोट में हरिराम ने लिखा कि वह अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं और उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। न उनके परिवार को और न ही उनके मालिक को।

बताया जा रहा है कि उसी दिन उनके बेटे के रिश्ते के सिलसिले में मेहमान घर आने वाले थे, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को गम में बदल दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here