नवागत एसपी अनुराग सुजानिया का बड़ा संदेश, बोले- अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

0

नवागत एसपी अनुराग सुजानिया का बड़ा संदेश, बोले- अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Ad 1

सागर। सागर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पुलिस कंट्रोल रूम में प्रेस वार्ता कर मीडिया से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि सागर में अपराधों पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
एसपी ने कहा कि अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए पुलिस के साथ-साथ मीडिया और आमजन का सहयोग भी बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि पुराने लंबित मामलों, विशेषकर चोरी की घटनाओं के खुलासे पर विशेष फोकस रहेगा और आरोपियों को जल्द पकड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

पुलिस बल की कमी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर कमी को दूर करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि मोबाइल चोरी की घटनाओं में भी पुलिस सक्रियता से काम करेगी और ज्यादा से ज्यादा मोबाइल बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
गौरतलब है कि इन दिनों शहर में कटरबाज गैंग्स का आतंक और चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। ऐसे में अब देखना होगा कि नवागत एसपी इन अपराधों पर किस तरह लगाम लगाते हैं और जनता की उम्मीदों पर कितना खरे उतरते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here