जनगणना कार्य में लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, चार CMO और तहसीलदार को नोटिस के निर्देश
सागर। कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी प्रतिभा पाल ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि 10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करें साथ ही, कार्य में प्रगति न लाने वाले प्रगणकों, सुपरवाइजरों पर सख्त कार्यवाही करें। इसी क्रम में मकानगणना कार्य में प्रगति न लाने पर चार सीएमओ, एक तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए की जनगणना महाअभियान के अंतर्गत मकानगणना का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता का है। इस कार्य को गंभीरता के साथ समय—सीमा के पूर्व पूरा करें और कार्य न करने वाले या प्रगति न लाने वालों पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जावे। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी मकरोनिया, शाहगढ़, शाहपुर, राहतगढ़ एवं बांदरी तहसीलदार को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं एवं दो दिवस में प्रगति न लाने पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 10 मई तक 50% कार्य पूर्ण करें, 15 मई तक 75 एवं 20 मई तक 100% कार्य पूर्ण करें।
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि जिला प्रशासन के द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समय—सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सभी चार्ज अधिकारी प्रतिदिन शाम एवं सवेरे प्रकरणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए गए कार्य की समीक्षा करें एवं प्रगति न लाने वालों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी प्रकार नगर निगम क्षेत्र में मकानगणन में भी प्रगति लाएं। उन्होंने निर्देश दिए की सभी चार्ज अधिकारी लगातार फील्ड में जाकर कार्य की प्रगति देखे साथ ही जो प्रगणक काम में कमजोर है उनके साथ अतिरिक्त कर्मचारी की तैनाती करें। समीक्षा बैठक में नगर निगम कमिश्नर राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर अविनाश रावत, भोपाल से आए पवन मिश्रा, समस्त मास्टर ट्रेनर एवं चार्ज अधिकारी मौजूद थे।


