भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड व भंडारे का भी आयोजन

0

भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव धूमधाम से मनाया गया, सुंदरकांड व भंडारे का भी आयोजन

Ad 1

सागर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, सागर के तत्वाधान में बड़ा जीना पर कोटा स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का प्रकट उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दूध, दही, शहद और गंगाजल से विधिवत अभिषेक कर भगवान की पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात आरती एवं हवन का आयोजन किया गया और श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई।

कार्यक्रम में महासभा के जिला अध्यक्ष शैलेंद्र श्रीवास्तव, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव सहित मोहन खरे, ओमकार श्रीवास्तव, आर.एस. श्रीवास्तव, जे.एस.पी. खरे, रामेश्वर श्रीवास्तव, गणेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव और बसंत श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

जिला प्रवक्ता गणेश प्रसाद श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 4 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसके पश्चात चित्रांश मंगल भवन में विशाल भंडारे का आयोजन रखा गया है।

पूरे आयोजन में श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह देखने को मिला तथा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here