मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित केसली आगमन को लेकर विधायक,  कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

0

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित केसली आगमन को लेकर विधायक,  कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

सागर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित केसली आगमन को लेकर विधायक बृजबिहारी पटेरिया, कलेक्टर  प्रतिभा पाल एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। विधायक श्री पटेरिया ने हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि मौसम को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जावें। हेलीपैड, कार्यक्रम स्थल, पार्किंग स्थल पर भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। सभी जगह पेयजल, शौचालय,  छायादार स्थान सहित अन्य व्यवस्थाएं समय के पूर्व पूर्ण की जाएं। उन्होंने कहा कि हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क मार्ग को आवागमन की दृष्टि सुचारू रखें। कलेक्टर श्रीमती पाल ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर एम्बुलेंस के साथ डॉक्टर, मेडिसिन और गर्मी को देखते हुए ओआरएस वगैरह उपलब्ध रहे।

पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल, पार्किंग , हेलीपैड सहित सड़क मार्ग को सुचारू रूप से रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किया जावे जहां आवश्यकता हो तत्काल बेरिकेटिंग करें। कार्यक्रम स्थल एवं सीएम के रूट पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और मॉनिटरिंग भी की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी, केसली एसडीएम राजनंदिनी शर्मा,  देवरी एसडीएम मुनव्वर खान सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here