नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले कांग्रेस पार्टी सहित अन्य सभी विपक्षी दलों के विरूध्द निंदा प्रस्ताव पारित

0

नारी वंदन अधिनियम का विरोध करने वाले कांग्रेस पार्टी सहित अन्य सभी विपक्षी दलों के विरूध्द निंदा प्रस्ताव पारित

Ad 1

सागर।  महापौर परिषद की बैठक महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी की अध्यक्षता में निगमायुक्त  राजकुमार खत्री एवं एम आई सी सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई जिसमें म.प्र.शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल के अनुसार  नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित करने के संबंध में चर्चा की गई।

महापौर संगीता सुशील तिवारी ने कहा कि मान.प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा जी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को विधानसभाओं एवं संसद में उचित प्रतिनिधित्व देकर उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। ऐसे महत्वपूर्ण कानून का विरोध करना महिला शक्ति, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा सामाजिक न्याय की भावना के विरुद्ध है। महापौर परिषद यह स्पष्ट करती है कि महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण में बाधा डालने वाले ऐसे विरोध की कड़ी निंदा करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर महिलाओं के सम्मान, अधिकार और राजनीतिक भागीदारी का अपमान करने वाले विपक्षी दल जिसमें कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी, सहित अन्य विपक्षी दलों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया जाता है तथा महापौर परिषद ने मान.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नारी वंदन अधिनियम का बिल प्रस्तुत करने पर धन्यवाद देते हुये प्रस्ताव का समर्थन सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शासन को भेजने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बाबा साहिब डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर मान.महापौर जी, निगमायुक्त तथा महापौर परिषद सदस्यों ने माल्यार्पण कर पुुष्पांजलि अर्पित की।

बैठक में एमआईसी सदस्य श्री अनूप उर्मिल, रुपेश यादव धर्मेंद्र खटीक,राजकुमार पटेल, श्रीमती संगीता शैलेष जैन,श्रीमती रेखा नरेश यादव, मेघा दुबे, श्रीमती कंचन सोमेश जड़िया, उपायुक्त एस.एस.बघेल, सहायक आयुक्त तबस्सुम खान, प्रभारी कार्यपालन यंत्री संजय तिवारी, निगम सचिव मुन्ना लाल रैकवार, इंजीनियर दिनकर शर्मा, रामाधार तिवारी सईद उद्दीन कुरैशी, महादेव सोनी, आयुष शुक्ला, राहुल रैकवार, आसिमा तिर्की, लेखाधिकारी हर्ष केसरवानी, लेखापाल अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here