Thursday, January 22, 2026

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार – हथियार भी बरामद

Published on

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी गिरफ्तार – हथियार भी बरामद

सागर। जिले की बेहरोल पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संजीव कुमार ऊईके और एसडीओपी प्रदीप वाल्मीकि के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह लोधी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।

टीम ने थाना बहरोल में दर्ज अपराध क्रमांक 104/25 के तहत फरार चल रहे दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर उनके घर से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

1.  पिता गुलझार सिंह लोधी (35 वर्ष)

2. भरत सिंह पिता देवी सिंह लोधी (38 वर्ष)

(दोनों ग्राम कुल्ल, थाना बहरोल के निवासी हैं)

दोनों आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर न देने पर एक व्यक्ति से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिया है।  गिरफ्तार आरोपियों को बंडा न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से दोनों को जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना बहरोल के प्रधान आरक्षक तूफान कोली, नरेन्द्र सिंह, आरक्षक सुरेश पटेल, विवेक, महिला आरक्षक हर्षाली अवस्थी, गोमती ठाकुर और काजल अहिरवार का विशेष योगदान रहा।

Latest articles

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के...

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन सागर। अखिल भारतवर्षीय जिला...

सागर में चाकू से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग लेकर BJP विधायक पहुँचे SP दफ्तर

सागर। बीते दिनों बहेरिया थाना अन्तर्गत युवक पर हुए से चाकू हमले के मामले...

More like this

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी ने जारी किया आदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के अलावा अन्य संगठनों का बदलेगा नाम, रजिस्ट्रार फर्म एंड सोशायटी...

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब पर सागर पुलिस का बड़ा वार, 70 हजार की देशी शराब के...

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन

पुलिस की सुस्ती से खफ़ा यादव महासभा, सौपा एसपी को ज्ञापन सागर। अखिल भारतवर्षीय जिला...
error: Content is protected !!