सागर आएंगे कल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, एक घंटे के दौरे में शामिल होंगे वैवाहिक कार्यक्रम में
सागर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रविवार को सागर दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 26-04-,2026 दिन रविवार को सुबह 11:00 बजे सागर पहुंचेंगे, जहां एक निजी होटल में आयोजित वैवाहिक समारोह में शामिल होंगे।
मीडिया प्रभारी कमलेश तिवारी के अनुसार, उनके आगमन पर शहर कांग्रेस द्वारा स्वागत की तैयारी की गई है। जिला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश जाटव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मोतीनगर चौराहे के पास कवि पद्माकर सभागार के समीप एकत्रित होकर उनका स्वागत करेंगे।
बताया गया है कि कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 12:00 बजे सागर से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। यह दौरा अल्पकालिक होने के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


