मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

चरित्र शक के चलते पत्नी की गला दबाकर की हत्या

रिपोर्ट: Arjun Sagar
शेयर करें:WhatsAppFacebookX (Twitter)
Sponsor Ad
चरित्र शक के चलते पत्नी की गला दबाकर की हत्या

चरित्र शक के चलते पत्नी की गला दबाकर की हत्या

इंदौर। छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में युवक ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। वह पत्नी पर शंका करता था। दोपहर को दोनों में विवाद हुआ था। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। घटना मालगंज बियाबानी की है। पुलिस को चोइथराम अस्पताल से सूचना मिली थी कि 35 वर्षीय नैना सौद को स्वजन मृत अवस्था में लेकर पहुंचे थे। पुलिसकर्मी पहुंचे और शक के आधार पर नैना के पति मिलिंद को हिरासत में ले लिया।

किसी से बात करने का था शक

मिलिंद मुंबई में मसाज पार्लर में काम करता है। उसको शक था कि पति किसी से बात करती है। दोनों में इस बात पर कहासुनी होती थी। मिलिंद अवसाद में था। दोपहर को उसने गला दबा कर नैना की हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मर्ग कायम किया है। रविवार को पीएम करवा कर हत्या का केस दर्ज कर लिया।

Arjun Sagar
लेखक

Arjun Sagar

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।