मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

लोकायुक्त का बड़ा धमाका: 2 लाख की रिश्वत मांगने वाला उद्यान अधिकारी 50 लेते धरा गया

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
लोकायुक्त का बड़ा धमाका: 2 लाख की रिश्वत मांगने वाला उद्यान अधिकारी 50 लेते धरा गया

लोकायुक्त का बड़ा धमाका: 2 लाख की रिश्वत मांगने वाला उद्यान अधिकारी 50 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा

सहायक संचालक उद्यान और उनकी पत्नी पर लोकायुक्त का शिकंजा, सरकारी आवास पर हुई ट्रैप कार्रवाई; सब्सिडी की राशि बैंक में वापस कराने की धमकी देकर मांगी थी रिश्वत

पन्ना/सागर। मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सोमवार, 23 नवंबर 2026 को लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने पन्ना में बड़ी ट्रैप कार्रवाई करते हुए सहायक संचालक उद्यान प्रदीप श्रीवास्तव और उनकी पत्नी रवि खरे को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। दोनों को पन्ना स्थित शासकीय आवास पर कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया।

मामले के अनुसार, आवेदक भागवत साहू ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के तहत स्वयं और अपनी पत्नी के नाम से ऑयल मिल एवं आटा मिल के लिए बैंक से ऋण लिया था। योजना के तहत उन्हें कुल 4,51,780 रुपये की सब्सिडी मिली थी।

आरोप है कि सहायक संचालक प्रदीप श्रीवास्तव ने इस सब्सिडी में से 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। रिश्वत नहीं देने पर सब्सिडी की राशि बैंक में वापस कराने संबंधी पत्र पर कार्रवाई करने की धमकी दी जा रही थी। परेशान आवेदक ने इसकी शिकायत लोकायुक्त कार्यालय सागर में की।

शिकायत का सत्यापन करने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया और 23 नवंबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने स्थित शासकीय आवास एफ-3 में 50 हजार रुपये लेते हुए दोनों को पकड़ लिया।

कार्रवाई उप पुलिस अधीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक रोशनी जैन एवं लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने की। आरोपियों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।

लोकायुक्त की अपील: सागर संभाग में भ्रष्टाचार से संबंधित शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 8435794333 पर संपर्क किया जा सकता है।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →