कपिल बरोदिया बने भाजपा किसान मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी
संगठन ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कपिल ने वरिष्ठ नेताओं का जताया आभार
सागर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा में कपिल बरोदिया को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति पर उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।
कपिल बरोदिया ने कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ठाकुर बाबा ट्रस्ट कमेटी अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकुमार यादव सहित संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ युवाओं को संगठन से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।
उन्होंने युवा साथियों, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।








