मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सागर पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही, जुआ खेलते 8 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सागर पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही, जुआ खेलते 8 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

सागर पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्यवाही, जुआ खेलते 8 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

जुआ फड़ एवं आरोपियों के कब्जे से ₹13,500 नगद, 02 मोटरसाइकिल एवं ताश की 02 गड्डियां बरामद

सागर। जिले में अवैध गतिविधियों एवं जुआ-सट्टा के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सागर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रहली के मार्गदर्शन में जिलेभर में लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं।

इसी क्रम में थाना प्रभारी गढ़ाकोटा निरीक्षक श्री गौरव सिंह तिवारी के नेतृत्व में गढ़ाकोटा पुलिस ने जुआ खेलने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए झागरी रोड पर संचालित जुआ फड़ पर दबिश दी। पुलिस टीम की योजनाबद्ध कार्यवाही के दौरान मौके से जुआ खेलते हुए 08 आरोपियों को पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा मौके से आरोपियों एवं जुआ फड़ के कब्जे से ₹13,500 नगद, 02 मोटरसाइकिल एवं ताश की 02 गड्डियां बरामद की गईं। सभी 08 आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते

1. वीरेन्द्र पिता राजकुमार अहिरवार, उम्र 31 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड।

2. प्रीतम पिता भदई अहिरवार, उम्र 42 वर्ष, निवासी विवेकानंद वार्ड।

3. हरिराम उर्फ कल्लू पिता ललित सिंह लोधी, उम्र 25 वर्ष, निवासी बम्हौरी खेड़ा।

4. गगन पिता मनोहर यादव, उम्र 29 वर्ष, निवासी भगत सिंह वार्ड।

5. प्रदीप पिता मूलचंद बंसल, उम्र 29 वर्ष, निवासी बम्हौरी खेड़ा।

6. कपिल पिता सुनील साहू, उम्र 19 वर्ष, निवासी कमला नेहरू वार्ड।

7. रमेश पिता लटकन अहिरवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी बम्हौरी खेड़ा।

8. राजकुमार पिता रामदीन सेन, उम्र 20 वर्ष, निवासी जगदीश वार्ड, गढ़ाकोटा।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक श्री प्रेमनारायण शुक्ला, प्रधान आरक्षक 772 श्री राजेश पाण्डे, प्रधान आरक्षक 421 श्री बसंत मिश्रा, प्रधान आरक्षक 908 श्री डाल सिंह, आरक्षक 1124 श्री कौस्तुभमणि, आरक्षक 1702 श्री थिरवम, आरक्षक 1758 श्री राजदीप एवं आरक्षक 1413 श्री संतोष तिवारी की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

सागर पुलिस की अपील: जिले में अवैध गतिविधियों, जुआ-सट्टा एवं अन्य गैरकानूनी कार्यों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। ऐसे कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आमजन से अपील है कि अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →