मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

बंडा में शराब की तीन दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 48 बोतलें जांच के लिए जब्त

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
बंडा में शराब की तीन दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 48 बोतलें जांच के लिए जब्त

बंडा में शराब की तीन दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 48 बोतलें जांच के लिए जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, देशी मसाला शराब के नमूने प्रयोगशाला भेजे जाएंगे; रिपोर्ट में गड़बड़ी मिली तो होगी कानूनी कार्रवाई

सागर। बंडा में शराब की गुणवत्ता को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर विभागीय टीम ने बंडा क्षेत्र की तीन मदिरा दुकानों पर एक साथ निरीक्षण कर देशी मदिरा मसाला के नमूने संकलित किए। इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हलचल मच गई है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शीतल सिंह के नेतृत्व में टीम ने बस स्टैंड बंडा, जमुनिया और सागर-छतरपुर फोरलेन रोड स्थित मदिरा दुकानों की जांच की। तीनों दुकानों से 180 एमएल की 16-16 बोतलें यानी कुल 48 बोतलें नमूने के रूप में सीलबंद की गईं।

जांच के दायरे में आई शराब ग्राम मेहर, झांसी रोड, सागर स्थित मेसर्स डीसीआर डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित एवं बॉटल की गई है। तीनों दुकानों के लाइसेंसधारी जंडेल सिंह गुर्जर बताए गए हैं।

विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक नियमों के तहत फॉर्म-VA के माध्यम से लाइसेंसधारी, दुकान संचालकों और निर्माता कंपनी को नोटिस जारी किए हैं। संकलित नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट पर निगाहें टिकी हैं। यदि शराब के नमूने निर्धारित गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं तो संबंधित लाइसेंसधारी, विक्रेताओं और निर्माता कंपनी के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन का कहना है कि मिलावटखोरी और अमानक खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →