मुख्य विषय-वस्तु पर जाएं (Skip to main content)

सदर छात्र संघ ने शुरू किया डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने पोस्टकार्ड अभियान

By: गजेंद्र ठाकुर•
Sponsor Ad
सदर छात्र संघ ने शुरू किया डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने पोस्टकार्ड अभियान

सदर छात्र संघ ने शुरू किया डॉ. हरिसिंह गौर को भारत रत्न दिलाने पोस्टकार्ड अभियान

सागर। महान शिक्षाविद् एवं बुंदेलखंड के गौरव डॉ. सर हरिसिंह गौर को भारत रत्न से सम्मानित किए जाने की मांग को लेकर सदर छात्र संघ अध्यक्ष आदर्श तोमर ने पूर्व घोषणा के अनुसार पोस्टकार्ड अभियान की शुरुआत की। अभियान का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नागेश दुबे ने पोस्टकार्ड लिखकर किया।

इस अवसर पर व्यवसाय प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष मनविंदर सिंह पाहवा ने भी अभियान को प्रोत्साहन देते हुए आधिकारिक नोट जारी किया। इसके माध्यम से विभाग के शिक्षक, छात्र-छात्राओं से अधिक से अधिक संख्या में पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री कार्यालय भेजने की अपील की गई।

अभियान का उद्देश्य डॉ. हरिसिंह गौर के शिक्षा, समाजसेवा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की मांग को जन-जन तक पहुंचाना है।

पोस्टकार्ड अभियान में सदर छात्र संघ अध्यक्ष आदर्श तोमर के साथ अर्पित सोनी, प्रत्यूष केसरवानी, आदित्य सिंह, वरुण पटेल, मंथन अग्रवाल, सृष्टि साहू, सार्थक ठाकुर, ध्रुव भट्ट, ओम अग्निहोत्री और वरुण परिहार सहित अन्य छात्र शामिल हुए।

गजेंद्र ठाकुर

By: गजेंद्र ठाकुर

खबर का असर .com (KKA) डिजिटल टीम - निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के साथ खबरों की ग्‍लोबल अपडेट्स।

61,87,654 +
Total Visitors

अन्य संबंधित और ताज़ा ख़बरें

सभी समाचार देखें →