पत्‍नी को खेत में पीटा और खिला दिया जहर, पति गिरफ्तार

पत्‍नी को खेत में पीटा और खिला दिया जहर, पति गिरफ्तार

जबलपुर। पनागर के ग्राम बुढ़ागर हार स्थित एक खेत में पति ने अपनी पत्नी की पिटाई कर दी और उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। महिला को गंभीर अवस्था में मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पनागर पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ मंगलवार को विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि पनागर बम्होरी निवासी रूकमणि भूमिया का विवाह 20 साल पहले रामलाल भूमिया से हुआ था। आठ साल पहले रामलाल पत्नी को छोड़कर महाराष्ट्र चला गया था। तब से रूकमणि मायके में रह रही थी। जनवरी 2023 में रामलाल महाराष्ट्र से वापस आया। एक माह वह पत्नी के साथ उसके ही मायके में रहा, इसके बाद रामलाल ने देवनगर पथराई में घर लिया और वहां रहने लगा। तीन फरवरी को रामलाल ने रूकमणि को फोन किया और उसे मिलने के लिए खेत बुलाया।

खेत में पहुंची तो विवाद हुआ

रूकमणि जैसे ही खेत पहुंची, तो रामलाल ने उससे विवाद करना शुरू कर दिया। पहले तो उसे पीटा फिर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पावडर निकालकर रूकमणि के मुंह में डालकर पानी डाल दिया। रूकमणि ने मदद की आवाज लगाई, तो उसका भतीजा धर्मेन्द्र वहां पहुंचा, जिसे देखकर रामलाल भाग निकला। रूकमणि को तत्काल मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे भर्ती कर लिया गया। रूकमणि के बयानों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर रामलाल को गिरफ्तार कर लिया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top