मुख्यमंत्री डॉ यादव के दौरे को लेकर कलेक्टर,एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा

मुख्यमंत्री डॉ यादव के दौरे को लेकर कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
सागर ।
आगामी 20 जनवरी 2024 को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव का सागर आगमन प्रस्तावित है। वे यहां जन आभार यात्रा, आम सभा तथा संभागीय समीक्षा और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर कलेक्टर दीपक आर्य ने जिले के अधिकारियों से उनके द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली तथा मुख्यमंत्री के आगमन तथा संपूर्ण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी उन्हें सौंपे गए  दायित्वों के अनुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। समीक्षा बैठक में नगर निगम आयुक्त  चंद्रशेखर शुक्ला, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पीसी शर्मा, अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग सहित अन्य जिलाधिकारी मौजूद रहे।

बैठक उपरांत कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी अभिषेक तिवारी ने अन्य अधिकारियों के साथ सीएम काफिले के रूट का निरीक्षण किया और व्यवस्था इंतजाम पर निर्देश दिए।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top