मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो पहुंचे,विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो पहुंचे,विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

सागर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को ट्रांजिट विजिट पर खजुराहो विमानतल पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री श्री दिलीप अहिरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष  विद्या अग्निहोत्री, राजनगर विधायक  अरविंद पटेरिया, बिजावर विधायक  राजेश शुक्ला, पूर्व मंत्री एवं विधायक श्रीमती ललिता यादव, नगर पालिका परिषद छतरपुर की अध्यक्ष ज्योति चौरसिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया गया। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों में आईजी  प्रमोद वर्मा, कलेक्टर संदीप जी.आर., एसपी  अमित सांघी, अपर आयुक्त पवन जैन सहित अन्य अधिकारियों द्वारा भी मुख्यमंत्री का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भोपाल से वायुयान द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचे और संभागीय समीक्षा बैठक एवं अन्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सड़क मार्ग से कार द्वारा रीवा रवाना हुए।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top