सागर: गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹4.04 लाख की अवैध शराब जब्त

गढ़ाकोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹4.04 लाख की अवैध शराब जब्त

सागर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया की सख्ती के बाद जिले की पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। मैदानी स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग और पुलिसिंग में किए जा रहे बदलावों का असर भी दिखाई देने लगा है। वहीं, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा समय-समय पर चलाए जा रहे विशेष अभियानों में भी सागर पुलिस लगातार सफलता हासिल कर रही है।

इसी क्रम में थाना गढ़ाकोटा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 564.780 बल्क लीटर देशी एवं विदेशी शराब जब्त की है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹4,04,180 बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर गढ़ाकोटा के बजरंग वार्ड स्थित एक मकान में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान अब्दुल गनी के मकान से सागर गोल्ड, मैक डबल नं. 1, बॉम्बे व्हिस्की, आईबी व्हिस्की, मेजिक मोमेंट्स, रॉयल स्टैग व्हिस्की और लीमाउंट स्ट्रॉन्ग बीयर सहित विभिन्न ब्रांडों की शराब बरामद हुई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई गई और इसके अवैध कारोबार में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। कार्रवाई में थाना गढ़ाकोटा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here