कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती में 10 हजार की रिश्वत लेते सीएमएचओ कार्यालय का कर्मचारी लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा
सागर। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। लोकायुक्त टीम ने सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ एमपीडब्ल्यू कर्मचारी देशराज घोष को आवेदक से 10 हजार रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, टीकमगढ़ जिले के ग्राम ढूंढा निवासी अरविंद राजपूत ने लोकायुक्त से शिकायत की थी कि कंप्यूटर ऑपरेटर की भर्ती कराने के एवज में उससे रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ लिया।
लोकायुक्त ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
“आवेदक अरविंद राजपूत – नरेंद्र राजपूत
निवासी नगर परिषद द्वारा ग्राम ढूंढा जिला टीकमगढ़
आरोपी देशराज घोष एमपीडब्ल्यू सीएमएचओ कार्यालय जिला टीकमगढ़
₹10000 की पहली किस्त लेते रंगे हाथों पकड़ा”


