लोकायुक्त का ट्रैप: ग्राम रोजगार सहायक 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

दमोह जिले की जबेरा तहसील स्थित ग्राम पंचायत परासई माल में लोकायुक्त पुलिस सागर ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रोजगार सहायक राजेश सिंह लोधी को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

लोकायुक्त के अनुसार आवेदक संजू रैकवार ने शिकायत की थी कि प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त जारी कराने और आवास की लोकेशन सही करवाने के एवज में रोजगार सहायक 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत का सत्यापन करने के बाद गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने ग्राम पंचायत कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई कर आरोपी को 8 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया।

यह कार्रवाई महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक कमल सिंह उइके, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की एवं लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने की। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here