वनरक्षकों व वनपालों की पदोन्नति, वन मंडल अधिकारी दक्षिण सागर ने स्टार लगाकर अलंकृत किया

0
वनरक्षकों व वनपालों की पदोन्नति, वन मंडल अधिकारी दक्षिण सागर ने स्टार लगाकर अलंकृत किया
सागर। वन मंडल कार्यालय दक्षिण सागर में मध्यप्रदेश शासन वन विभाग के तत्वावधान में पदोन्नति उपरांत स्टार अलंकरण कार्यक्रम श्री रिपुदमन सिंह भदौरिया, वन संरक्षक वन वृत्त सागर के निर्देशन में गरिमामय वातावरण में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान पदोन्नत हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टॉर लगाकर अंलकृत किया गया एवं उनकी उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की गई। स्टार अंलकरण समारोह में पदोन्नत हुए 14 उपवनक्षेत्रपाल तथा 52 वनपाल को स्टार लगाये गये। साथ ही वनमंडल दक्षिण सागर अंतर्गत सहायक गेड दो के पद पर 3 लिपिक कर्मचारी एवं सहायक गेड एक के पद पर 1 लिपिक कर्मचारी की पदोन्नति की गई। इस अवसर पर वनमंडल अधिकारी, दक्षिण सागर श्रीमान वरूण यादव, वनमंडलअधिकारी, सामाजिकवानिकी वृत्त सागर श्री गौरव जैन, उपवनमंडल अधिकारी, उत्तर सागर श्री जयप्रकाश, प्रशिक्षु भा.व.से., उपवनमंडल अधिकारी, देवरी, श्रीमती रेखा पटैल, उप वन मंडल अधिकारी दक्षिण सागर श्री देवेन्द्र कुमार अहिरवार, ने उपस्थिति दर्ज कराकर सभी कर्मचारियों को स्टार पहनाकर बधाई दी। समारोह के अंत में उपस्थित सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा पदोन्नत हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य, नई जिम्मेदारियों के कुशलतापूवर्क निर्वहन तथा निष्ठापूवर्क कार्य करने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here